उरई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार और अप्रैंटिस मेले का आयोजन किया गया। जिसमें यशस्वी अकादमी फॉर स्किल्स के प्रतिनिधि ने जमना ऑटो मालनपुर ग्वालियर के लिए आईटीआई कौशल विकास के अंतर्गत संचालित कोर्स एवं हाईस्कूल, इंटर के साथ स्नातक उत्तीर्ण 20 अभ्यर्थियों का चयन ऑन द स्पॉट किया गया। नोडल प्रधानाचार्या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूपुर कश्यप ने बताया कि मेले में 49 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था।
मेले में यशस्वी अकादमी फॉर स्किल्स के प्रतिनिधि नीलेश तिवारी एवं उनके सहयोगी ने कंपनियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मेले के सफल संपादन के लिए कार्य निदेशक केके चतुर्वेदी और प्लेसमेंट प्रभारी नरेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों ने इस पर खुशी जताई।