फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीईटी परीक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात रोडवेज कर्मचारी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिनों तक लगातार कार्य करने वाले रोडवेज कर्मचारियों के लिए एक अतिरिक्त अवकाश की घोषणा
विज्ञापन

- महाप्रबंधक विकास नरवाल ने बैठक में कर्मचारियों के कार्यों को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के तहत बीते 5 व 6 नवंबर को परीक्षार्थियों को विभिन्न जिलों में पहुंचाने और बस डिपो में हेल्प डेस्क पर व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोडवेज कर्मचरियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दोनों दिन लगातार कार्य करने वाले कर्मचारियों को एक दिन का अतिरिक्त अवकाश भी दिया जाएगा। गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक विकास नरवाल ने बीती देर शाम रोडवेज कर्मचारियों के साथ बैठक करके उनके कार्यों की सराहना की। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सीईटी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों सहित गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) बसों में निशुल्क सफर कराया। रोडवेज कर्मचारियों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे, कि रोडवेज बसों में सफर के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक विकास नरवाल ने दिन-रात बस अड्डा परिसर में मौजूद रहे और रोडवेज कर्मचारियों के साथ मिलकर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की समस्याओं का समाधान कराया। महाप्रबंधक को अपने बीच काम करते हुए देखकर सभी रोडवेज कर्मचारी भी दोगुने उत्साह से काम करते रहे।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन (इंटक) के डिपो प्रधान व राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने महाप्रबंधक विकास नरवाल की ओर से सीईटी परीक्षा के दौरान व्यवस्था संभालने वाले और दो दिनों तक कार्य पर रहने वाले सभी कर्मचारियों को एक अतिरिक्त अवकाश व सम्मान पत्र देने के फैसले पर खुशी जताई। संदीप दलाल ने बताया कि गुरुग्राम डिपो के सभी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मांग की है कि महाप्रबंधक विकास नरवाल के कार्य को देखते हुए उनको सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन


फोटो-01- सीईटी परीक्षा की व्यवस्था संभालने वाले रोडवेज कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए महाप्रबंधक विकास नरवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें