फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यंमार राजदूत की पत्नी निलार आंग ने भी बनाए व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्पिटैलिटी एक्सपो : म्यांमार के राजदूत की पत्नी ने बनाई पाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मास्टर शेफ क्लास में चार सेलेब्रिटी शेफ के अलावा वीआईपी मेहमानों ने भी विद्यार्थियों को व्यंजन बनाना ही नहीं उन्हें पेश करना भी सिखाया। म्यांमार के राजदूत की पत्नी निलार आंग ने पाई (मिठाई) बनाई। सेलेब्रिटी शेफ निशांत ने चुकंदर का मुरब्बा बनाना सिखाया। लोगों ने बाद में इन पकवानों को चखा भी। सबसे पहले एक्वाडोरियन मास्टर क्लास में शेफ आना माएडेंडो ने ड्राई फिश बनाना सिखाया। सलाद के उपयोग से व्यंजनों को अलग-अलग तरह से पेश करना भी सिखाया। उन्होंने बताया कि किसी भी खाने को इस अंदाज में पेश करना चाहिए कि वह उसे चखे बिना न रह सके। सेलेब्रिटी शेफ देविंदर कुमार ने भारतीय व्यंजनों को बनाना सिखाया। चिकन टिक्का और बिरियानी बनाई। पेरु से आए सेलेब्रिटी शेफ ने भी मटन के व्यंजन बनाने सिखाए। शेफ निशांत चौबे ने बताया कि विश्व भर के लोगों में भ्रांतियां हैं कि भारतीय व्यंजन मिर्च मसाले वाले ही होते हैं। हम अपने खाने के तरीकों से उनका यह भ्रम दूर करते हैं। खास मसालों का उपयोग करते हैं जिससे खाना पौष्टिक भी रहे और अधिक मसालेदार भी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें