फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन

नूंह। खंड के गांव कोटला के पास शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार (28) की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह नगीना खंड के गांव घाघस निवासी बलबीर अपने जीजा प्रकाश उर्फ लल्लू के साथ बाइक से नूंह की ओर आ रहा था। जैसे ही वे कोटला गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक टैक्टर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जीजा प्रकाश निवासी पल्ला नूंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआइ कैलाश ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें