फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रो वॉलीबॉल लीग के फाइनल में मुजफ्फरनगर लायंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग में 11वें दिन प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुजफ्फरनगर लायंस और मथुरा योद्धास के बीच खेला गया। मुजफ्फरनगर लायंस ने मथुरा योद्धास को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वालीफायर मुकाबले पांच सेट तक खेले गए। पहला सेट मुजफ्फरनगर ने 25-23 से अपने नाम किया। दूसरे सेट व तीसरे सेट में वापसी करते हुए मथुरा ने सेट को 25-15, 35-33 से अपने नाम किया। चौथे सेट में मुजफ्फरनगर ने सेट 27-25 से जीत हासिल की। मुजफ्फरनगर लायंस ने सेट 15-8 से अपने नाम करते हुए जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मुजफ्फरनगर लायंस के चिराग यादव को मिला। वहीं, ब्लॉकर ऑफ द मैच का खिताब मथुरा के नवीन बालियान के नाम रहा। पैरा ओलंपियन पद्मश्री दीपा मलिक ने स्टेडियम पहुंच कर खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया। सोमवार को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला नोएडा थंडर्स और गोरखपुर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें