ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान चल रहे 100 बॉल टूर्नामेंट के लीग मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने क्वांटम क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्वांटम क्लब ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। रविंद्र शर्मा ने 40 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से पंकज शर्मा ने तीन विकेट और उधम यादव ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब ने एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बना कर मैच में जीत हासिल की। मनीष भाटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।