दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर महिला की हत्या
तावडू। उपमंडल के गांव शिकारपुर में दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जुहर खान निवासी गांव भंगवो तहसील तावडू ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी पुत्री सकुनत की शादी तारीफ निवासी गांव शिकारपुर के साथ की थी। उनका कहना है कि शादी में उन्होंने काफी देहज दिया था, लेकिन लड़की के ससुराल पक्ष के लोग अक्सर लड़की को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि बुधवार को ससुराल के लोगों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। आरोपियों के परिवार में से एक महिला गांव शिकारपुर की मौजूदा सरपंच है। हत्या करने में पति तारीफ ,जेठ आरिफ ,सास रब्बा, जिठानी राहिला, ननंद शब्बा, ननद रौनक, और सलमु शामिल हैं।