फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में घर बुलाकर हत्या: गांव के एक खाली प्लाॅट में मिला शव, सिर पर चोट के निशान; मामला रंजिश का नहीं

Mon, 01 Jan 2024 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा में एक शख्स को घर बुलाकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान 30 वर्षीय धनेश के रूप में हुई है। शव गांव में ही एक खाली प्लाॅट में मिला।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के गांव शहदरा गांव में शनिवार रात घर से बुलाकर धनेश (30) की हत्या कर दी गई। रविवार शाम धनेश का शव गांव में ही एक खाली प्लाॅट में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


आरोपियों ने धनेश को कॉल कर बुलाया था। इस कारण पुलिस सीडीआर की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, शहदरा गांव निवासी परिजन ने बताया कि धनेश शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे घर से निकला था।

इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने धनेश के दोस्तों को कॉल कर गांव में भी तलाश किया, लेकिन रविवार शाम लगभग चार बजे गांव में खाली प्लाॅट में धनेश का शव दिखाई दिया। परिजनों का कहना है कि धनेश के सिर के पीछे हिस्से किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया किसी ने कॉल कर धनेश को घर से बुलाया था। धनेश को कॉल करने वालों से संपर्क कर आरोपियों व हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एडीसीपी हृदेश कठेरिया का कहना है कि परिजनों ने किसी से भी रंजिश आदि की जानकारी नहीं दी है। अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

एक माह से मायके में थी पत्नी
धनेश एडवांट बिल्डिंग के पास किसी कंपनी में काम करता था। धनेश का पांच साल का बेटा है। पत्नी लगभग एक माह से बेटे को लेकर मायके गई हुई है। वारदात की खबर मिलने पर सोमवार को धनेश की पत्नी बेटे को लेकर गांव पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें