फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुस्से की आग में नौकर बना हैवान, चाकुओं से गोदकर मालिक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खटाना गांव में डांट से नाराज नौकर ने की पूर्व प्रधान के बेटे की मालिक हत्या
विज्ञापन

-जारचा कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, ग्रामीणों ने लगाय जाम
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। खटाना गांव के एक मुर्गा फार्म हाउस पर बृहस्पतिवार की रात भरोसे और हैवानियत के बीच ऐसी खाई खुली, जिसने एक मालिक की जिंदगी छीन ली। मामूली डांट-फटकार से नाराज नौकर ने अपने ही मालिक को पहले चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया और फिर लोहे के पाइप से सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। रात के सन्नाटे में हुई इस वारदात की खबर जैसे ही गांव में फैली, आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और खटाना पुल पर जाम लगा दिया। माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जल्द खुलासे का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी नौकर यशपाल को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे का पाइप बरामद कर लिया है, जबकि एक अन्य नौकर से भी पूछताछ जारी है।

फार्महाउस की करते थे देखभाल : प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में पूर्व प्रधान जयवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा प्रशांत उर्फ चीची (33) गांव के बाहर मुर्गा फार्म चलाता है। मुर्गा फार्म पर बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के टोली गांव निवासी सूखा उर्फ यशपाल तथा खालोर गांव निवासी हरदम सिंह काम करते हैं। प्रशांत उर्फ चीची यशपाल को काम को लेकर अक्सर डांट लगाता था। जिससे यशपाल नाराज था। आरोपी ने अपमान का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश बना ली। हत्या की योजना की जानकारी उसने अपने दूसरे साथी हरदम को दी थी, कि मैं इसको किसी दिन मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम :
बृहस्पतिवार की रात्रि को प्रशांत उर्फ चीची फार्म पर ही सो गया था। माैका देखकर आरोपी ने गर्दन पर चाकू से कई वार किए। उसके बाद सिर में लोहे का पाइप से कई बार हमला किया। जिससे प्रशांत की माैके पर ही माैत हो गई। आरोपी ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी गई। घटना की सूचना दूसरे नौकर ने परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन फार्म हाउस पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हत्या से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को खटाना गांव पुल पर जाम लगा दिया गया। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। दोनों नौकरों को हिरासत में ले लिया गया। गहन पूछताछ करने पर सूखा उर्फ यशपाल ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशान देही से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप व चाकू बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें