फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव खोरी कला में पति पर फंदा लगाकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज आरोपी पति के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित दिलीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव मजरूदीनपुर थाना बीकापुर जिला अयोध्या यूपी ने बताया कि उसने बहन रीता की शादी 13 फरवरी 2019 को रंजीत पुत्र बलराम निवासी गांव बिशेसर तिवारी कापुरवा थाना बीकापुर जिला अयोध्या यूपी के साथ की थी। शादी के बाद वह खोरी कलां थाना तावडू में रहने लगा। पीड़ित ने बताया कि शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार बहन को काफी दान दहेज दिया। लेकिन आरोपी पति रंजीत संतुष्ट नहीं था। आरोपी दो लाख रुपये के लिए उसकी बहन का उत्पीड़न करने लगा। जब दहेज लाने में उसकी बहन ने असमर्थता जाहिर की तो उसे मारापीटा गया। परिजनों ने आरोपी पति को कई बार समझाया लेकिन वह अपनी दहेज की मांग पर अडिग रहा। पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश के कारण आरोपी पति रंजीत ने 9 फरवरी को फंदा लगाकर उसकी बहन की हत्या कर दी। मृतका के गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें