फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में शुरू होगी ई-उपचार सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को जांच रिपोर्ट के लिए लैब के सामने घंटों खड़े नहीं रहना पड़ेगा। अब अस्पताल प्रशासन मरीजों की किसी भी बीमारी की जांच रिपोर्ट सीधे रोगियों व संबंधित रोग विशेषज्ञ के मोबाइल पर भेजेगा। इस सुविधा को अगले सप्ताह से लागू करने के लिए जिला सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में नागरिक अस्पताल प्रबंधन जोर- शोर से जुटा हुआ है। इस सुविधा के शुरू होने से प्रतिदिन 300 रोगियों को लाभ मिल पाएगा। इससे मरीजों के साथ-साथ रह रहे तीमारदारों के समय की भी बचत होगी और परेशानी से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

क्या है ई-उपचार : इस सुविधा से मरीजों की किसी भी बीमारी की जांच रिपोर्ट सीधी रोगियों व संबंधित रोग विशेषज्ञ के मोबाइल पर भेजी जाएंगी। डॉक्टर अपने मोबाइल या कंप्यूटर में देख मरीज का उपचार कर पाएगा। रोगी कहीं भी अन्य किसी अस्पताल में अपनी जांच रिपोर्ट को पल भर में मोबाइल से दिखा पाएगा। कोई भी डॉक्टर रोगी की जांच रिपोर्ट को कभी भी कहीं अपने मोबाइल से देखकर मरीज का उपचार कर सकता है। इसके अलावा जांच रिपोर्ट को कागज रहित बनाया गया है। यह मेवात के रोगियों के लिए बहुत ही लाभदायी व अति महत्वपूर्ण योजना सिद्ध होगी।
योजना से स्वास्थ्य विभाग को होगी लाखों रुपये की बचत : जिला अस्पताल में प्रति माह सिर्फ एक्सरे रील पर मोटी रकम खर्च होती है। साल में विभाग का लाखों रुपये की राशि खर्च हो जाती है। ई-उपचार सुविधा से किसी रोगी को एक्सरे नहीं दिया जाएगा, बल्कि एक्सरे व रिपोर्ट भी डॉक्टरों सहित रोगियों के मोबाइल पर भेजी जाएगी। इससे विभाग के लाखों रुपये की बचत होने का अनुमान है तथा रोगी से एक्सरे खोने या खराब होने का खतरा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

नव नियुक्त सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ई-उपचार सुविधा शुरू होने से डॉक्टरों की जवाबदेही बढ़ जाएगी और मरीजों की जिम्मेदारी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बीमारियों के उपचार कराने के लिए सुबह से शाम तक लैब के सामने खड़े होकर अपना समय बर्बाद करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से रोगी सरकारी अस्पताल में उपचार कराने से मुंह मोड़ने लगा है। वीरेंद्र सिंह ने कहा रोगियों को एक्सरे फिल्म न देकर विभाग के लाखों रुपये की राशि की बचत कर रोगियों को अन्य सुविधाओं पर यह राशि खर्च की जाएगी। दावा किया कि ई-उपचार सुविधा से हर स्वास्थ्य कर्मी को जवाबदेही से बांधा जाएगा, आगामी तीन माह में जिला अस्पताल में निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं रोगियों को देने का हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें