फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू से गला काटने वाले हत्यारोपी को अस्पताल से मिली छुटी, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी नितिन की हत्या के बाद खुद को गोली मा रकर ओमेगा-1 स्थित अस्पताल में भर्ती था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। लुक्सर गांव में पानी प्लांट और ई-रिक्शा एजेंसी संचालक कारोबारी नितिन नागर की हत्या में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने कारोबारी की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी ताकि घटनाक्रम को नया मोड़ दिया जा सके। पुलिस जांच में आरोपी का झूठ पकड़ गया।
पुलिस के अनुसार, जीते ने नितिन को गोली मारने के साथ ही चाकू से गर्दन पर कई वार किए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वह साजिश के तहत मृतक के घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित सह-आरोपी नितिन नागर पुत्र अतर सिंह के घर पहुंचा था। जीते ओमेगा-1 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात के एक दिन पहले कारोबारी के भतीजे के यहां कुआं पूजन में आरोपी नितिन नागर भी पहुंचा था। यहां पुरानी बातों को भूलकर माफी भी मांगी थी। आरोपी करीब एक घंटे तक रुक कर पूरे माहौल को देखता रहा। मृतक के परिजन का आरोप है कि नितिन ने करीब 30 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या कराने की भी साजिश रची थी। कारोबारी के परिजन जानकारी होने पर तब सतर्क हो गए थे। आरोपी कई महीने से घर के बाहर रेकी कर रहा था। घटना के बाद से गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल शुक्रवार को भी तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें