फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के मामले में मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। ऑनलाइन ठगी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने जिले के साकरस गांव में दबिश देकर तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस आरोपियों को मुंबई ले गई। फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक रमेश चंद ने बताया कि तीनों आरोपी मुंबई के लोगों को फोन के माध्यम से ब्लैकमेल करते थे। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी भी की है। इसकी शिकायत मुंबई के एक थाने में दर्ज है। इसी शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस फिरोजपुर झिरका थाने पहुंची और उनकी लोकेशन के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान अराफात, तारीफ और मकसूद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें