फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीलखो-नानूका लिंक रास्ते पर कीचड़ और जलभराव बना समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-राहगीरों को भुगतनी पड़ रहीं भारी परेशानियां, पंचायत पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। खंड की ग्राम पंचायत सीलखो के अंतर्गत सीलखो से नानूका गांव जाने वाले लिंक रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या ने स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर कर दिया है। हल्की बारिश होते ही यह रास्ता कीचड़ से लथपथ हो जाता है, जिससे आवागमन में भारी कठिनाई होती है।
ग्रामीणों ने पंचायत विभाग की लापरवाही और उपेक्षा का आरोप लगाया है। यह रास्ता सीलखो ढीलमगी से होकर नानूका की ओर जाता है। रास्ते के आसपास करीब 50 परिवार निवास करते हैं, जिनके सैकड़ों बच्चे स्कूल जाने के लिए रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा, दो मस्जिदों में जाने वाले श्रद्धालु भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। समस्या के कारण स्कूल बस यहां तक नहीं पहुंच पाती, जिससे बच्चों को दूर जाकर बस पकड़नी पड़ती है। इससे उनकी समय की बर्बादी होती है और कीचड़-गंदगी से गुजरते हुए वे रोजाना परेशानी झेलते हैं।
विज्ञापन


प्रभावित ग्रामीणों गफ्फार, मुब्बा, सरदार, नूरु, मज्जर, हाजी शाहिद, हाजी वाहिद आदि ने बताया कि यदि रास्ता पक्का होता या उसकी उचित देखभाल की जाती, तो स्कूल बस आसानी से पहुंच सकती थी। लेकिन हर सरपंच के चुनावी वादों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रत्येक कार्यकाल में मतदाताओं से वादा किया जाता है कि इस रास्ते को प्राथमिकता पर ठीक किया जाएगा, परंतु वादे पूरे नहीं होते। हाल ही में दो दिनों की हल्की बारिश ने रास्ते की असलियत उजागर कर दी। कीचड़ से भरा रास्ता अब चलना-फिरना मुश्किल बना हुआ है। बरसाती मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब जलभराव और दलदल बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के यात्रियों के लिए खतरा बन गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सीलखो के सरपंच अब्दुल गफूर ने बताया कि इस रास्ते के निर्माण के लिए पंचायत की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। जैसे ही पंचायत विकास कार्य योजना के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी, समस्या का समाधान कराया जाएगा और रास्ते का पक्का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें