फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसएमई से संवर रहा युवाओं का भविष्य : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मेयर प्रवीण जोशी ने कॉन्क्लेव में मंच में कहा कि एमएसएमई महज एक शब्द नहीं शहर के हजारों परिवारों का आधार है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग खासकर युवा पीढ़ी को रोजगार दे रहे हैं जिससे उनका भविष्य संवर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी एमएसएमई है। फरीदाबाद नगर निगम इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। पूरे शहर में विकास और सुधार जारी है। औद्योगिक क्षेत्र में हुए काम के बारे में मेयर ने कहा कि बारिश में जलभराव दूर करने के लिए नगर निगम की टीम ने इस बार रात को निगरानी और दिन में काम किया। करीब 40 प्रतिशत क्षेत्र का जलभराव दूर हो गया है। सड़कों की दशा सुधरी है। सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बहुत से काम हमने जनभागीदारी से किए हैं। आने वाले दिनों में शहर व औद्योगिक क्षेत्र बदले हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें