नोएडा (संवाद)। आईएसएफएस की ओर से आयोजित विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तहत रविवार को नोएडा स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में एमएस स्पोर्ट्स फाउंडेशन और नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए नोएडा वंडर्स ने एमएस स्पोर्ट्स को 38.2 ओवर में 156 रन पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा वंडर्स की टीम 32.2 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। हरिमन कपूर को मैन ऑफ द मैच और आरूष जैन फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, मनीष शर्मा और फूलचंद शर्मा समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे।