नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की लीग के आखिरी दो मुकाबले रविवार को खेले गए। पहले मुकाबले में एमएस स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खो कर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंडर्स क्रिकेट क्लब 7 विकेट गवां कर 153 रन ही बना सकी। एमएस के टॉम मोरवोलो को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में एस्टर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्व फाल्कन की टीम 16.2 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एस्टर के अर्जुन भारद्वाज को 70 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।