ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पी-3 में नवरात्र के पहले दिन सेक्टर के निवासी प्रमोद नागर और अन्य ने सामाजिक कार्यों में भाग लिया और तिरंगा पार्क के सामने मंदिर और मार्केट के पास वॉटर कूलर लगाया गया। इसका उद्घाटन सेक्टर की कनिष्का कौशिक ने किया। इससे सेक्टरवासियों और बाजार में आने वाले लोगों को स्वच्छ व ठंडा पानी मिल सकेगा। वहीं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी ने अपने छोटे बेटे के जन्मदिन पर एक दिव्यांग व्यक्ति को नई ट्राइसाइकिल भेंट की।