फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घेराव करने जा रहे किसानाें के बीच पहुंचे सांसद डॉ महेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
घेराव करने जा रहे किसानाें के बीच पहुंचे सांसद डॉ महेश शर्मा
विज्ञापन

- सांसद के आवास की तरफ जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले घेराव करने के जा रहे एनटीपीसी से प्रभावित किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर नोकझोक भी हुई। इसी बीच सांसद डॉ. महेश शर्मा किसानों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान परिषद के बैनर तले किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा का आरोप है कि एनटीपीसी ने किए गए वादों को 35 सालों बाद भी पूरा नहीं किया है। एनटीपीसी ने 35 साल पहले जमीन का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण में प्रभावित 2200 किसानों को नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा और खेल की सुविधाएं देने का वादा किया गया था। लेकिन पूरा नहीं किया। इससे नाराज बड़ी संख्या में किसान हरौला बरात घर पहुंचे थे। किसान स्थानीय सांसद डा. महेश शर्मा का घेराव करने उनके घर या कार्यालय जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इस पर पुलिस और किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान किसानों के बीच पहुंचकर डा. महेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के साथ किसानों की बैठक कराकर उनकी समस्याओं को हल करवाएंगे। इस दौरान एनटीपीसी, नोएडा और ग्रेनो अथॉरिटी से प्रभावित किसान भी शामिल हुए। किसानों ने चेतावनी दी है कि सरकार अगर अपने वादे पूरे नहीं करती है तो दोनों अथॉरिटी के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें