फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांसद और विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना के डूब क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की
विज्ञापन



नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को यमुना के डूब क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राहत सामग्री भी वितरित की। डॉ. महेश शर्मा ने सेक्टर-133, नगला, नगली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में हम सब एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।
नोएडा के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर में यमुना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के तहत रायपुर के पास हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार निरंतर जनता के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक राहत पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासनिक टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ भोजन, दवाइयां और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंडन नदी के आसपास के क्षेत्रों में संभावित जलभराव को देखते हुए अनेक शेल्टर होम बनाए गए हैं। चोटपुर, छिजारसी सहित सभी डूब क्षेत्र के गावों में सरकार पूरी तरह तैयार है। जनता की सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा और विश्राम आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष नोएडा महेश चौहान, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, गिरजा सिंह, प्रदीप चौहान, राजपाल प्रधान, सुधीर चौहान, ओमवीर अवाना, मनीष शर्मा,, गिरीश कोटनाला, राजकुमार झा, चमन अवाना, बबलू यादव भूपेश चौधरी, विपुल शर्मा, अशोक मिश्रा, राजकुमार बंसल, राहुल शर्मा, इंद्राज खटाना, रवि यादव, प्रवेश चौहान, उमेश पहलवान, नीरज चौहान, अमित कुमार, मनोज चौहान, प्रदीप यादव, लोकेश यादव, दुष्यंत चौहान, सुखपाल सिंह, कालूराम, उप जिलाधिकारी दादरी श्रीमती अनुज नेहरा, एवं नोएडा के प्राधिकरण सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें