फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांवों और कस्बों के लोगाें का आवागमन मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा, दनकौर आदि के लोगों के आवागमन के लिए व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए प्राधिकरण लगातार सड़क व परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रहा है। लेकिन, इससे जुड़े कस्बों और गांवों में रहने वाले लोगों की परेशानियां अब भी जस की तस बनी हुई हैं। रबूपुरा, दनकौर और इनके आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह आवागमन हो जाता है, लेकिन रात के समय स्थिति बेहद मुश्किल हो जाती है। लोग बसों के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच तो जाते हैं, लेकिन उसके बाद कस्बों और गांवों तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिलता। कई बार लंबे इंतजार के बाद उन्हें गाड़ियां मिलती हैं तो कई बार पैदल ही घर निकलना पड़ता है। इससे लोग आमतौर पर रात में यात्रा करने से बचते हैं।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे से रबूपुरा, दनकौर कस्बे और आसपास के गांवों को जाने वाले कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइट तो लगाई गई हैं, लेकिन उनमें से कई बंद पड़ी हैं, जबकि कई संपर्क मार्ग ऐसे भी हैं जहां अब तक प्रकाश व्यवस्था नहीं है। रात के समय सड़कों पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। कई जगह सड़कें सुनसान होने के कारण लोग समूह बनाकर चलने या फिर निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें