फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन सात अगस्त को जिला मुख्यालय, सूरजपुर परिसर से आंदोलन शुरू करेगा। संगठन के संस्थापक प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने जिले के भूजल, खाद्य, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन विभाग के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण तथा तीनों तहसीलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक, किसान और मजदूर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए महीनों तक कार्यालयों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती और कई मामलों में कर्मचारियों द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें