ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बारिश के दौरान सेंट जॉन्स स्कूल और निराला ग्रीनशायर के सामने से गुजरने वाली सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते है। स्थानीय निवासी कपिल खारी ने बताया कि पानी भरे गड्ढों से बचते हुए वाहन निकालने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है।