फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-150 समेत 13 सेक्टरों से जल निकासी योजना के लिए साइन हुआ एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-150 समेत 13 सेक्टरों से जल निकासी योजना के लिए साइन हुआ एमओयू
विज्ञापन

- नोएडा प्राधिकरण व सिंचाई विभाग के बीच एमओयू हुआ, अब टेंडर कर निर्माण एजेंसी का चयन करेगा सिंचाई विभाग

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-150 समेत आस-पास के 13 सेक्टरों से बारिश का पानी निकलवाने की परियोजना प्रस्ताव सिंचाई विभाग ने तैयार कराया है। यहां नाले और रेगुलेटर का निर्माण होना है। यह काम सिंचाई विभाग करवाएगा। निर्माण लागत करीब 31 करोड़ रुपये प्राधिकरण देगा। इसको लेकर प्राधिकरण व सिंचाई विभाग के बीच एमओयू साइन हो गया है। आगे सिंचाई विभाग टेंडर जारी कर निर्माण के लिए एजेंसी का चयन करेगा। अहम है कि कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की 16 जनवरी को सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर मौत के बाद सेक्टर-150 का जलभराव मुद्दा बना गया था।
विज्ञापन

सेक्टर-150 के एक तरफ हिंडन तो दूसरी तरफ यमुना है। बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध भी हैं। इसी तरह सेक्टर-151, 152, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 159, 160, 161, 162 सेक्टर में भी विकास कार्य हुए हैं। प्राधिकरण के मुताबिक अभी इन सेक्टर का पानी सेक्टर-168 की तरफ मोड़कर नाले से ले जाकर यमुना तक पहुंचाया जाता है। सामान्य दिनों में तो इस नेटवर्क से पानी निकलता रहता है। बारिश होने पर यमुना का जलस्तर बढ़ता है तो सेक्टर-135 का रेगुलेटर बंद कर दिया जाता है। ये सेक्टर ऊंचाई में भी कम हैं। ऐसे में इस तरफ पानी आने लगता है। प्राधिकरण की तैयारी इतने लंबे नाला नेटवर्क के बजाय सीधे नाला बनवाकर सेक्टर-150 से हिंडन में बारिश का पानी निकालने की है। 2023 में इसको लेकर प्राधिकरण व सिंचाई विभाग का संयुक्त निरीक्षण भी हुआ था। फिर परियोजना की फाइल ठंडे बस्ते में चली गई थी। युवराज की मौत के बाद फिर इस परियोजना पर चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें