फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलिवेटेड रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आरोप है कि आगे चल रहे डंपर चालक ने बिना संकेत अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक उससे भिड़ गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के चंदेरू गांव निवासी राजीव नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और सेक्टर-66 के मामूरा गांव में किराये पर रहता था। रविवार रात वह सेक्टर-18 से अपने कमरे की ओर लौट रहा था। सेक्टर-54 के पास एलिवेटेड रोड पर चलते समय उसकी बाइक आगे चल रहे हरियाणा नंबर के डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने उसे कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें