ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बीती रात एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ निवासी ललित कुमार (25) को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो