फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नोएडा। पर्थला चौक के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आगाहपुर गांव निवासी सौरभ ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका भाई आदित्य कुमार सिंह शुक्रवार देर रात बाइक से गौर सिटी से बरौला लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें