दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर दो बाइकों की टक्कर में घायल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के एक माह बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि गाजियाबाद की लाल कुआं निवासी बानी रानी के पति सौरभ सिंह जारचा कोतवाली क्षेत्र में अल्ट्राटेक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करते थे। तीन जून की रात ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दाैरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी ने आरोपी रिंकू के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिक दर्ज कराई गई है।