फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटो जीपी: 370 की स्पीड से विश्व रिकार्ड तोड़ने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटो जीपी: 370 की स्पीड से विश्व रिकार्ड तोड़ने का मौका
विज्ञापन

- बुद्ध सर्किट में 1006 मीटर लंबा बैक स्ट्रेट ट्रैक अधिक गति में करेगा मदद
- इटली में बाइक राइडर ब्रैड बाइंडर बना चुके हैं 366.1 किमी/घंटा का रिकार्ड
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोटो जीपी भारत में 370 किमी/घंटा की रफ्तार से बाइक राइडरों के पास विश्व रिकार्ड तोड़ने का मौका रहेगा। इसके लिए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर 1006 मीटर लंबा बैक स्ट्रेट ट्रैक बाइर्क्स को अधिक गति में मदद करेगा। ऐसा हुआ तो इस साल ही इटली में रेड बुल केटीएम के राइडर ब्रैड बाइंडर द्वारा बनाया गया 366.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का विश्व रिकार्ड ध्वस्त हो जाएगा।
मोटो जीपी के आयोजन में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। वहीं बीआईसी के ट्रैक को इसके लिए पूरी तरह तैयार किया जा चुका है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। वैसे तो ट्रैक लगभग 5.5 किलोमीटर लंबा है। हालांकि अब यहां सुपर बाइकों के लिए 1006 मीटर लंबा बैक स्ट्रेट ट्रैक तैयार किया गया है। इसमें सर्किट में सीधे स्ट्रेच को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहला स्ट्रेच ढलान पर है, जो राइडर्स को अधिकतम एक्सीलरेशन देगा। यहां पर सबसे अधिक स्पीड निकाली जा सकेगी। दूसरा स्ट्रेट स्ट्रेच रोड पर ऊपर की ओर है, यह उन्हें देर से ब्रेक लगाने और टॉप स्पीड बनाए रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन

ट्रैक पर टर्न 9 और 10 पर स्थित पैराबोला (अर्धवृत्ताकार) या स्टेडियम सेक्शन, राइडर्स को अपनी बाइक को रफ्तार की अंतिम सीमा तक ले जाने की आजादी देगा। इस दौरान ट्रैक की सतह टायरों को असाधारण पकड़ प्रदान करेगी। इसलिए माना जा रहा है कि यहां 370 किमी/घंटा तक की स्पीड निकाली जा सकेगी।
विज्ञापन

-
13 मोड़ों से चुनौतीपूर्ण भी होगी रेस
डोर्ना स्पोर्ट्स के मुख्य खेल अधिकारी कार्लोस एज्पलेटा ने बताया कि बीआईसी में किए गए बदलाव वास्तव में उल्लेखनीय हैं। यहां 13 चुनौतीपूर्ण मोड़ (8 दाएं और 5 बाएं) शामिल हैं। इसलिए यह रेस पूरी करना चुनौतीपूर्ण भी होगा। हालांकि सर्किट में स्पीड हासिल करने की असाधारण क्षमता है, जो मोटोजीपीटीएम रिकॉर्ड बुक में फिर से बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें