ग्रेटर नोएडा। मदरसन समूह यमुना सिटी में 3,491 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे पांच साल में करीब 20 हजार रोजगार सृजित होंगे। कंपनी यमुना सिटी के सेक्टर-6 और 7 में संयंत्र लगाएगी। शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने समूह की कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (सैमिल) को मेगा प्लांट लगाने के लिए जमीन का आवंटन पत्र सौंपा। एसीईओ मनीष मीणा ने बताया कि निवेश प्रस्ताव के मुताबिक, कंपनी जमीन पर ही करीब 183 करोड़ रुपये खर्च करेगी। ब्यूरो