अछनेरा। बृहस्पतिवार दोपहर दक्षिणी बाइपास पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बाइपास मार्ग पर स्थित गांव मगुर्रा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में डेयरी मैनेजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश पुत्र बालकिशन निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। मुकेश ग्वालियर से दिल्ली की ओर जा रहा था। तभी दक्षिणी बाइपास पर गांव मगुर्रा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मुकेश को इलाज के लिए आगरा के एसएन. मेडिकल कॉलेज रेफर कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।