फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रैली के लिए की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी की आगामी 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली के मद्देनजर बृहस्पतिवार को बिसरख गांव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपंचायत की। बैठक का आयोजन मेरठ सहारनपुर स्नातक खंड के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी और श्याम सिंह भाटी ने किया। पंचायत की अध्यक्षता नगेंद्र प्रधान ने की। प्रमेंद्र भाटी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रैली को संबोधित करेंगे। जिले के कोने-कोने से हजारों लोग शामिल होंगे। इस मौके पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव बैठक की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें