फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसी के घर में चोरी करने वाली मां-बेटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिंदापुर इलाके की घटना, वेंटिलेटर से घुसकर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


-ज्वेलर के पास से चोरी किए गए गहने बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में एक मां-बेटी को पड़ोसी के घर में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मां बेटी के निशानदेही पर एक ज्वेलर के पास से 5.23 ग्राम पिघला हुआ सोना और 589.15 ग्राम पिघला हुआ चांदी बरामद किया है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि एक अगस्त को मटियाला की रहने वाली इशिका ने अपने घर में चोरी की शिकायत बिंदापुर थाने में की। शिकायत मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि किसी ने उसके घर से लाखों के गहने चुरा लिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कोई भी व्यक्ति घर में प्रवेश करते या बाहर निकलते नहीं दिखा। साथ ही जांच में पता चला कि घर का कोई भी दरवाज़ा या ताला टूटा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घर में रहने वाली किराएदार 42 साल की पिंकी और उसकी बेटी 22 साल की पूनम से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। दोनों ने बताया कि वह वेंटिलेटर से घर में घुसी और वारदात को अंजाम दिया। चोरी के गहने कोे एक ज्वेलर को बेच दिया। आरोपियों की पहचान के आधार पर पुलिस टीम ने ज्वेलर से चोरी के गहने को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें