फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुलाबी नोट जमा करने के लिए सबसे अधिक लिया एटीएम का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में जमा हुए 130 करोड़, जिले में कुल जमा राशि का 35 प्रतिशत सेंट्रल नोएडा से जमा हुए
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। गुलाबी नोट जमा करने के लिए सबसे अधिक लोगों ने एटीएम का सहारा लिया। नोट बदलने की प्रक्रिया के 14वें दिन तक जिले के बैंकों में 130 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई। जिले के 820 एटीएम पर करीब 75 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। जो कि बैंकों में जमा हुई राशि से अधिक है। सबसे अधिक सेंट्रल नोएडा में करीब 45.5 करोड़ की राशि जमा हुई है। ग्रामीण इलाकों में भी अच्छा रिस्पाॅन्स देखने को मिला है। यहां लोगों ने बिजनेस कॉरेसपांन्डेंट सेंटर से लगभग 10 करोड़ रुपये तक की राशि जमा कराई है। आंकड़ों के अनुसार जमा हुए नोटों का करीब 75 फीसदी हिस्सा बैंक खातों में जमा कराया गया है। वहीं 25 प्रतिशत राशि को बदलवाया गया है।



अहम है कि 23 मई से लगातार दो हजार के नोटों को बदला जा रहा है। जिले के 35 बैंकों की 570 शाखाएं इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। लीड बैंक मैनेजर विदुर भल्ला ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि 14 दिनों में ठीक-ठीक रकम बैंकों तक पहुंच गई है। समय अधिक होने के कारण लोग शुरुआत में पैसे बदलने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने पहले कहा था कि धीरे-धीरे ग्राफ बढ़ना शुरू होगा। सोमवार को एक दिन के अवकाश के बाद बैंक खुलने पर 15 करोड़ जमा हुए हैं।
विज्ञापन




620 करोड़ जमा करने अभी बाकी
जिले में कुल 750 करोड़ रुपये बदले जाने हैं। जबकि अब तक 130 करोड़ रुपये ही बदले गए हैं। यानी अब भी 620 करोड़ रुपये बैंकों में जमा होने बाकी हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार यदि इसी रफ्तार से नोट बदलने का सिलसिला चलता रहा तो यह आंकड़ा समय से पहले ही पूरा हो जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आखिरी माह में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

फॉर्म भरने से बच रहे लोग



फॉर्म के झंझटों से बचने के लिए लोग डिपाॅजिट मशीन में दो हजार के नोट जमा करा रहे हैं। ऐसे में ना तो लोगों को कोई फार्म भरना पड़ता है और ना ही लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। इस वजह से लोग एटीएम पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं।
विज्ञापन


बीसी सेंटर बन रहा ग्रामीणों का सहारा

ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों के लिए बिजनेस कॉरेसपाॅन्डेंट सेंटर सहारा बन रहा है। सेंटर पर चार हजार रुपये बदलवाने की सुविधा लोगों को दी गई है। साथ ही यहां खातों में भी पैसे जमा कराए जा सकते हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों ने 10 करोड़ रुपये तक वीसी सेंटर पर जमा कराए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें