फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्सन विलासा में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई। मिग्सन विलासा पंजाबी परिवारों की ओर से आयोजित फेरी में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। गुरुद्वारे से शुरू हुई प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए पूरे परिसर का भ्रमण किया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साह से भाग लिया। पूरे रास्ते गुरु नाम का जाप होता रहा। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्लब हाउस में कीर्तन और अरदास के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ। इस दौरान संगत ने गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें