फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग से मारपीट, बचाने आए रिश्तेदार को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पतवाड़ी गांव में 15 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट और उसे बचाने पहुंचे रिश्तेदार पर सामूहिक हमले के मामले में बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ईश्वर सिंह ने बताया कि 9 नवंबर की रात उनका 15 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोस में रहने वाले शुभ शर्मा (19) ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की। किशोर की चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाले रिश्तेदार उसे बचाने मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुष्पेंद्र शर्मा, बबलू शर्मा के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी रिश्तेदार के साथ सामूहिक रूप से मारपीट और हमला किया। आरोपियों ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित सभी लोगों को थाना बिसरख ले गई। बावजूद उनके पुत्र और रिश्तेदार की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें