संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले करीब 8.5 हजार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली है। विभाग के मुताबिक, इन बच्चों के बैंक खाते में पैसा भेज दिया गया है। बाकी छात्रों को जल्द ही छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग के 9600 बच्चों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें अब तक 7818 बच्चों के बैंक खातों में पैसा भेजा जा चुका है। वहीं अनुसूचित जाति के 3800 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें 1291 को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। बाकी छात्र-छात्राओं को अब आगामी चरण में छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा।