फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल की ओर से आईआईए- शारदा उद्यमी एक्सपो आयोजित किया गया। आयोजन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेनो के सहयोग से किया गया। इसमें 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी सोलर, केमिकल्स, डिजाइन, गारमेंट्स समेत उभरते हुए स्टार्टअप्स को दर्शाया गया। इस मौके पर विवि के कुलाधिपति प्रो. वाईके गुप्ता, महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि, कुलपति प्रो. परमानंद, यशोधरा राज, विक्रांत चौधरी आदि मौजूद रहे।