फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज में दाखिले के लिए 70 से अधिक ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। महामाया बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए अब तक 70 से ज्यादा आवेदन आए हैं। 4 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसका रिजल्ट आठ मई को जारी होगा। उप प्रधानाचार्या डॉ. छाया जैन ने बताया कि कॉलेज में साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज में पढ़ाई होती है। 20 अप्रैल से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वहीं, पंचशील बालक इंटर कॉलेज में भी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। यहां पर तीनों स्ट्रीम में 40-40 सीटें हैं। अब तक 50 से ज्यादा छात्र दाखिले के लिए फॉर्म ले चुके हैं। फॉर्म खरीदने और जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई है। प्रवेश के लिए 8 मई को एंट्रेंस आयोजित किया जाएगा और 12 मई को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें