फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू के 10 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के बीटेक बैच 2026 के 10 छात्रों का जाॅब प्लेसमेंट जेपी ग्रुप नोएडा में हुआ है। चयनित छात्र सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं से हैं। सिविल इंजीनियरिंग दीपक, मृत्युंजय कुमार यादव, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से दिव्यांश सिंह, शेखर कुमार सिंह, अनिश कुमार, निशांत कुमार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से रवि कुमार, जतिन कुमार, हेमेन्द्र कुमार, अतुल केशरी को विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा मॉक इंटरव्यू, तकनीकी सत्र कार्यक्रमों की मदद प्रशिक्षण दिया गया था। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं उद्योग जगत से मजबूत संबंधों को भी प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें