फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिविर में 50 से अधिक लोगों ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौड़ सिटी-1 स्थित फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सेक्टर-4 स्थित मदरलैंड अस्पताल के डॉक्टरों और उनकी टीम ने 50 से अधिक लोगों के बीपी, शुगर, वजन, कद, हीमोग्लोबिन, दांत और आंखों की जांच की। शिविर में एओए अध्यक्ष संजीव पाठक सहित बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. पीयूष कुमार सिंह, डेंटल सर्जन डॉ. अनुष्का सिंह, आई टेक्नीशियन सानिब सैफी और तमन्ना ने लोगों की जांच की। प्रियंका राय और रेखा सिंह ने जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। इस दौरान अस्पताल के मार्केटिंग हेड रोमिल लांबा और मार्केटिंग मैनेजर शिवम मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें