नोएडा (संवाद)। सेक्टर-140 स्थित जेके क्रिकेट मैदान में चैलेंजर कप का फाइनल मैच खेला गया। रविवार को हुए लीग मैच में पहले मैदान में उतरी डेयरडेविल्स टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। जवाब में उतरी स्पार्टन क्रिकेट क्लब टीम 13.5 ओवर में 110 रन पर सिमट गई और डेयरडेविल्स टीम ने 116 रन से मैच जीत लिया। 24 रन और चार विकेट गिराकर कुनाल मैन ऑफ द मैच बने।