नोएडा। सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए की ओर से रविवार को वाईएसएस फाउंडेशन के माध्यम से सामुदायिक केंद्र में आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए गए। चौथी बार आयोजित कैंप में 50 से अधिक स्थानीय निवासियों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया। इस आयोजन में वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, सेक्टर 19 आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में लक्ष्मी नारायण, आरसी गुप्ता, राज कुमार चौहान, एमएल प्रताप, एस कृष्ण कुमार, एनसी वरुण और आरके पंत का सहयोग रहा। ब्यूरो