नोएडा। सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार में रविवार को यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक स्थानीय निवासियों की जांच हुई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी, आंखों की जांच, दांतों की जांच निशुल्क की गई। इसके साथ ही जनरल फिजिशियन, डाइटिशियन, नेत्र विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। यह स्वास्थ्य शिविर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान और उनकी टीम के नेतृत्व में हुआ। ब्यूरो