नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम क्रिएटिव में मंगलवार को फाइन आर्ट्स के छात्रों ने 400 से अधिक चित्रकारी, एप्लाइड आर्ट, एनिमेशन, विजुअल कम्यूनिकेशन आधारित कलाकृति का प्रदर्शन किया। कलाकार अमितावा दास ने कहा कि छात्रों की बनाई कलाओं और प्रदर्शनियों ने बहुत ही प्रभावित किया है। दिव्या चौहान, कलाकार सुधांशु सुतार, वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो