ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेपी स्पोर्टस फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में 6 खेल प्रतिस्पर्धा में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में गर्ल्स अंडर-11 में नव्या गुप्ता विजेता रहीं। वहीं अंडर-13 और अंडर-15 में मायरा लोहानी ने जीत दर्ज की। जबकि अंडर-17 में त्रिशा ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अंडर-11 में भावित कुमार, अंडर-13 में रुद्रांश चौहान, अंडर-15 में निर्वाण खुराना और अंडर-17 में गौरव पांडे विजेता रहे। फुटबॉल के अंडर-12 और अंडर-14 वर्गों में समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा ने जीत हासिल की। स्क्वैश प्रतियोगिता में गर्ल्स अंडर-17 में वाणी, बॉयज अंडर-15 में रिदान गुप्ता और गर्ल्स अंडर-13 में नैना गोयल ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।