फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन माह में 25 हजार से अधिक रिकॉर्ड वाहन पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह में 25 हजार से अधिक रिकॉर्ड वाहन पंजीकृत
विज्ञापन

- शहर की सड़कों पर पहले सही अधिक वाहनों का दवाब, वर्ष के अंत तक और बढ़ेगा आंकड़ा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव और बढ़ा गया है। इस वर्ष बीते तीन माह में 25,352 वाहन पंजीकृत हुए हैं जो कि अब तक सबसे अधिक हैं। वहीं इससे पहले 2022 में शुरुआती तिमाही में 15 हजार वाहन पंजीकृत हुए थे। अधिकारियों के अनुसार वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा एक से सवा लाख के जादुई स्तर तक पहुंच सकता है। ऐसे में पहले से ही वाहनों के दबाव में चल रही शहर की सड़कें और परेशानी खड़ी कर सकती हैं।
साल 2022 में सबसे अधिक 99242 वाहन पंजीकृत हुए थे। वहीं इस वर्ष की पहली तिमाही में पंजीकृत हुए वाहनों में सबसे अधिक 6 हजार वाहन दोपहिया हैं। वहीं इनमें चार पहिया वाहनों की संख्या 3600 है। जबकि कुल वाहनों में निजी वाहन 18150 तो कमर्शियल वाहन 7,202 हैं। एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि पहली तिमाही में ही 25 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। वहीं सितंबर के बाद त्योहारी सीजन में तो यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम संचालकों के अनुसार कई वाहनों पर कई-कई महीनों की वेटिंग चल रही है। डिलेवरी के बाद इन वाहनों के भी पंजीकरण होंगे तो यह भी शहर की सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएंगे। वर्तमान में नोएडा की सड़कों पर आठ लाख से ज्यादा वाहन संचालित हो रहे हैं। इनमें दो पहिया वाहनों की संख्या 5.38 लाख है तो वहीं चार पहिया वाहनों की संख्या 2.63 लाख है। साथ ही कमर्शियल वाहन भी हजारों की संख्या में दौड़ रहे हैं।
-
यह है वाहन पंजीकरण का आंकड़ा

2018 77705
2019 82752

2020 60390

2021 71173

2022 99242
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें