ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सोसाइटी के 10 लोगों ने रक्तदान किया जबकि 100 से अधिक लोगों को डॉक्टरों की टीम ने जांच की। इस मौके पर ब्लड प्रेशर शुगर के साथ कई अन्य जांच की गई। ग्रेनो वेस्ट के सर्वोदय अस्पताल के डॉ. पवन ने लोगों को योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। वहीं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक से लोकेश ने बताया कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। शिविर में एओए की टीम का सहयोेग रहा। इस मौके पर आकाश, मंजू, कृष्णा शर्मा, सुषमा समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो