निर्माण कार्यों से बढ़ रहा क्षेत्र में प्रदूषण, धीमी हवा से वातावरण में फंसे रहे प्रदूषित कण
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। इस सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रविवार रहा। क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 के पार पहुंच गया जिससे यमुना सिटी रेड जोन में पहुंच गई। दिनभर हवा में धूल, धुंध और जहरीले कणों की परत साफ देखी गई। यहां रोड वर्क, हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, कमर्शियल डेवलपमेंट और औद्योगिक गतिविधियों से उड़ने वाली धूल से प्रदूषण बढ़ रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में एंटी-स्मॉग गन या वाटर स्प्रिंकलिंग की नियमित व्यवस्था भी नहीं है।
कब कितना रहा एक्यूआई
6 नवंबर-187
7 नवंबर-229
8 नवंबर-307
9 नवंबर-330