फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: परिषदीय स्कूलों के 10 से अधिक छात्रों का नवोदय में चयन, कराई गई थी विशेष तैयारी

Tue, 25 Mar 2025 10:35 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

हाल ही में जारी राष्ट्रीय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 96 छात्रों का चयन हुआ था। इसके साथ ही कई छात्रों का चयन प्रोजेक्ट बनाने के लिए हुआ है।
विज्ञापन
शिक्षव व छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के चारों ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 10 से अधिक छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। प्राथमिक स्कूल रोजा जलालपुर, शाहबेरी, कचेडा, चिटहेरा, लतीफपुर सहित कई स्कूलों के छात्रों का चयन हुआ है।  छात्रों को स्कूल में शिक्षकों की ओर से विशेष तैयारियां कराई गई थीं। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आदेशित किया गया था कि हर स्कूल में छात्रों को नवोदय की तैयारी के लिए एक घंटे कराई जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि कई स्कूलों का परिणाम अभी पता नहीं चला है। 

जानकारी के अनुसार 10 से अधिक छात्रों का चयन हो गया है। उन्होंने बताया कि परिषदीय स्कूलों में सुविधाएं बेहतर होने से परिणाम भी बढ़ रहा है। हाल ही में जारी राष्ट्रीय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 96 छात्रों का चयन हुआ था। इसके साथ ही कई छात्रों का चयन प्रोजेक्ट बनाने के लिए हुआ है। इसमें भारत सरकार की ओर से उन्हें 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें